Kanpur में टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते शर्मसार, आठवीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के घाटमपुर में टीचर ने आठवीं छात्रा को बनाया हवस का शिकार।

कानपुर के घाटमपुर भीतरगांव में कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर ने आठवीं की छात्रा को हवस का शिकार बनाया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थाना क्षेत्र के भीतरगांव में कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर कक्षा-8 की छात्रा को बाइक से तीन किमी दूर लेकर गया। इसके बाद उसने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। इधर, परिजन पूरी रात छात्रा को ढूंढते रहे। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह कोचिंग टीचर उसे घर छोड़ गया। इस पर घर पहुंची छात्रा ने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 

संबंधित समाचार