IND vs AUS : होलकर स्टेडियम झाड़ू लेकर पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक, बल्लेबाजों से कहा- 'नो स्वीपिंग' 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर (मध्यप्रदेश)। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को स्वीप शॉट नहीं खेलने की सलाह देने के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बुधवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों का एक समूह अनूठे अंदाज में झाड़ू लेकर यहां होलकर स्टेडियम में पहुंचा। 

समूह में शामिल लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को संदेश दिया कि वे भारत के सबसे स्वच्छ शहर में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ 'स्वीप' शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट न गंवाएं। ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसकों ने झाड़ू के साथ तख्तियां भी थाम रखी थीं जिन पर झाड़ू के प्रतीक चिन्ह पर 'क्रॉस' का निशान था और इसके नीचे छपा था-'नो स्वीपिंग'। 

गौरतलब है कि दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में आउट होकर पवेलियन पहुंच गए थे जिससे मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे टेस्ट का गवाह बनने इंदौर पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक टॉम ने भी अपने देश के बल्लेबाजों को सोच-समझकर स्वीप शॉट खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा,हर दूसरी गेंद पर स्वीप या रिवर्स स्वीप करना बल्लेबाजी का सही तरीका नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना स्वाभाविक खेल खेलने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  IND vs AUS : 'सर' जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 5000 रन और 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने

संबंधित समाचार