IND vs AUS : 'सर' जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 5000 रन और 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंदौर के होलकर स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान उस्मान ख्वाजा को आउट कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां विकेट पूरा किया। इस मैच से पहले जडेजा के 499 इंटरनेशनल विकेट थे। अब उनके नाम टेस्ट में 260, वनडे में 189 और T20I में 51 विकेट हैं। 

कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय बने जडेजा
अपने इंटरनेशनल करियर में रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी में 5,000 रन के साथ-साथ गेंदबाजी में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के क्लब में शामिल हो गए हैं। कपिल देव ने 356 इंटरनेशनल मैचों में 28.83 की औसत से 687 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं उन्होंने बल्लेबाजी में 9,031 रन भी बनाए थे। रविंद्र जडेजा ने 298 इंटरनेशनल मुकाबलों में 5 हजार रन के साथ-साथ 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड हासिल किया है। 

भारत की पहली पारी 109 रनों पर सिमटी'
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिन अटैक के सामने पूरी भारतीय टीम फेल रही और केवल 109 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 22 रन विराट कोहली ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू कुह्लमेन ने पांच और नाथन लॉयन ने तीन विकेट झटके।

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS LIVE : भारतीय टीम की पहली पारी 109 पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया की दमदार बैटिंग...स्कोर 100 के पार

 त्रिकूद खिलाड़ी ऐश्वर्या बाबू पर चार साल का प्रतिबंध, अपील के लिए 21 दिन का समय 

संबंधित समाचार