Banda News : Mukhtar Ansari की बैरक में डीएम-एसपी के पहुंचने पर मची खलबली, ढाई घंटे चला तलाशी अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा जेल में मुख्तार की बैरक में पहुंचे डीएम-एसपी।

बांदा में बाहुबली मुखतार अंसारी की बैरक में अचानक डीएम-एसपी पहुंचें। इस दौरान अधिकारियों ने बाहुबली अंसारी समेत सभी बैरिकों की सघन तलाशी ली। पावर बैकअप के साथ जेल के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए।

बांदा, अमृत विचार। देर रात जिलाधिकारी दीपा रंजन ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ मंडल कारागार का निरीक्षण किया। कारागार में छापेमारी की कार्रवाई तकरीबन ढाई घंटे चली। इस दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे कैमरे काम कर रहे हैं या नहीं चेक किये। बाहुबली अंसारी समेत सभी बैरिकों की सघन तलाशी ली और संबंधित अधिकारियों को मिलाई को आने वालों पर पैनी नजर रखने के साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। 

बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी तकरीबन डेढ़ साल से मंडल कारागार में निरुद्ध है। जिसको लेकर मंडल कारागार में शासन के निर्देश हैं कि यहां विशेष निगरानी रखी जाये। मंगलवार को देर रात तकरीबन 11.30 बजे जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मंडल कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने इस दौरान मंडल कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। बैरिकों के निरीक्षण के दौरान बैरिकों की तलाशी भी ली गई। यहां निरुद्ध मुख्तार अंसारी की बैरिक की भी तलाशी हुई।

कारागार की सभी बैरिकों की तलाशी ली और जानकारी की कि कारागार में कैदियों की मिलाई की क्या व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिये कि मिलाई को आने वालों पर विशेष नजर रखी जाये। आईडी प्रॉपर तरीके से चेक करने के बाद उनकी गहन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें कैदियों से मिलाई की अनुमति दी जाये। निरीक्षण कर वापस आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंडल कारागार में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और पावर बैकअप चेक किया।

निरीक्षण के दौरान सभी चीजें दुरुस्त पाई गईं, कोई कमी नहीं नहीं मिली। जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये कि यदि कारागार में मिलाई को आने वाले लोगों में यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगे तो फौरन जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दें।

संबंधित समाचार