अरविंद केजरीवाल का BJP पर निशाना, 'शराब नीति तो बहाना है, असली मकसद हमारे काम को रोकना '
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शराब नीति एक बहाना है, उनका असली मकसद हमारे काम को रोकना है। उन्होंने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया बीजेपी को आज ज्वाइन कर लें तो कल उनकी रिहाई हो जाएगी।
हमारे मंत्रियों को झूठे केस में गिरफ़्तार करके ये दिल्ली के काम रोकना चाहते हैं। मैं दिल्ली वालों को भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि दिल्ली के काम बिल्कुल नहीं रुकेंगे। https://t.co/0jLkjvHBIe
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 1, 2023
केजरीवाल ने ट्विट कर कहा कि शराब नीति तो बहाना है। प्रधान मंत्री जी दिल्ली में हो रहे अच्छे कामों को रोकना चाहते हैं। ये इत्तफ़ाक़ नहीं कि हमारे हैल्थ और शिक्षा मंत्री दोनों को गिरफ़्तार कर लिया। हम काम रुकने नहीं देंगे। हमारे पास टैलेंट की कमी नहीं। आप गिरफ़्तार करोगे, हम उनकी जगह और अच्छे मंत्री बना देंगे।
शराब नीति तो बहाना है। प्रधान मंत्री जी दिल्ली में हो रहे अच्छे कामों को रोकना चाहते हैं। ये इत्तफ़ाक़ नहीं कि हमारे हैल्थ और शिक्षा मंत्री दोनों को गिरफ़्तार कर लिया
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 1, 2023
हम काम रुकने नहीं देंगे। हमारे पास टैलेंट की कमी नहीं। आप गिरफ़्तार करोगे, हम उनकी जगह और अच्छे मंत्री बना देंगे
ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में मतगणना कल, भाजपा का काफी कुछ दांव पर
