प्रयागराज : अतीक अहमद के बेटे का मिला दो जन्म प्रमाण, पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज, अमृत विचार। उमेशपाल हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कड़ा निर्देश जारी होने के बाद हमलावरों की तलाश की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इस क्रम में पहली कार्रवाई बुधवार को शुरू की गई । जिसमें अतीक के करीबी जफर अहमद के मकान को जमीदोंज करने के लिए बुलडोजर मंगाया गया। बुलडोजर चलाने से पहले मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कही न कही इस पूरे घटना में बड़ा प्लान किया गया था।
गौर करने की बात यह कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के आवास से पुलिस को अतीक के बेटे अली के दो जन्म प्रमाण पत्र हाथ लगे। इसमें एक प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 2002 और दूसरे में 2008 अंकित है। पुलिस ने दोनों प्रमाणपत्रों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि अली को नाबालिग साबित करने के लिए अली का दूसरा प्रमाण पत्र 2008 की तिथि में बनवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : Umesh Pal Murder Case : दूसरे सुरक्षाकर्मी की भी हुई मौत, एसजीपीजीआई में चल रहा था इलाज
