आज का राशिफल। 02 मार्च, 2023
मेष
आज व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। समाज में नए दोस्त बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। तीर्थ यात्रा सुखद रहेगी। अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ़्यूज हो सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाए रखें।
वृष
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को प्रोफेशनल जीवन से अधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिए दिन उत्तम है। परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है।
मिथुन
आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का दबाव रहेगा। ऊपर काफी जिम्मेदारियां रहेंगी। व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।
कर्क
आज व्यवसाय में आपको कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। विदेशों से जॉब के अवसर मिलने की संभावना है। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका दायरा मजबूत होगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।
सिंह
आज आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित हो सकते हैं। दिन का शुरुआत काफी अच्छी रहेगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा। पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कन्या
आज गुप्त शत्रुओं की वजह से कुछ समस्या हो सकती है। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ होगा। इवेंट मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों का काम बढ़ने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।
तुला
आज उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। संतान आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र की राजनीति के कारण आपको समस्या होगी। अपने खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
धनु
आज शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। नई जॉब ढूंढ़ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें।
मकर
आज नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। फाइनेंस और लोन से जुड़े हुए अटके काम शुरू हो सकते हैं। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिए विपरीत परिस्थितियों में ढाल के रूप में काम करेगी।
कुंभ
आज कॉलेज विद्यार्थियों को प्लेसमेंट आदि के माध्यम से जॉब मिलने की संभावना बन रही है। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिंता हो सकती है। संपत्ति विवादों का समाधान निकल सकता है। अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें।
मीन
आज आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आएगी। जॉब में अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। साहित्य और लेखन की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी जन को कोई मंहगा गिफ्ट दे सकते हैं।
