शाहजहांपुर: मोबाइल कारोबारी ने खाया जहर, उद्यमी पर धमकाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुकान खरीदने वाला पार्टनर धमका रहा था, मांगे थे 11 लाख रुपये

शाहजहांपुर, अमृत विचार। भाजपा नेत्री के पति व मोबाइल कारोबारी संजय अग्रवाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से पहले व्यापारी ने एक सुसाइड नोट लिखा था। व्यापारी को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। आरोप है कि व्यापारी ने एक दुकान बेची थी। खरीदारों में एक उद्यमी व पार्टनर ने घर आकर 11 लाख रुपये की डिमांड की थी और रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।  

कोतवाली के मोहल्ला मधईटोला निवासी निवासी संजय अग्रवाल की थाना सदर बाजार के सामने मोबाइल की दुकान थी। संजय अग्रवाल की पत्नी हेमा अग्रवाल भाजपा महानगर की महिला मोर्चा की महामंत्री हैं। कुछ दिन पहले व्यापारी की दुकान बेचने की बात कुणाल अग्रवाल और उनके पार्टनर प्रदीप अग्रवाल से हुई थी।

संजय के भाई नरेश अग्रवाल ने कहा कि मिश्रीपुर में डेढ़ एकड़ का प्लाट था। उद्यमी कुणाल अग्रवाल व प्रदीप अग्रवाल ने कारोबारी संजय से दो करोड़ में सौदा तय किया था। इसके बाद प्लाट का बैनामा 17 फरवरी को हुआ, जबकि दुकान का बैनामा उद्यमी कुणाल के नाम पिछले साल ही हो गया था। उन्होंने उद्यमी से कहा था कि बैनामा के बाद दुकान खाली नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने चार दिन पहले दुकान खाली करा ली थी।

नरेश अग्रवाल ने बताया कि उद्यमी प्रदीप अग्रवाल निवासी रोशनगंज कोतवाली अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ मंगलवार की रात आठ बजे उसके घर पर आए और दो घंटे बैठे रहे। आरोप है कि उसके भाई संजय अग्रवाल से प्रदीप अग्रवाल ने कहा था कि उनको प्लाट और दुकान दे दी है, मुझे कुछ नहीं मिला।

आरोप है कि आरोपी ने संजय से 11 लाख रुपये की मांग की। उसके भाई ने रुपये देने से मना कर दिया। उद्यमी ने उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी। इसी कारण व्यापारी संजय अग्रवाल ने डर के कारण सुबह नौ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वाले उनको लेकर जिला अस्पताल आए। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी भाजपा नेत्री है। नरेश अग्रवाल ने उद्यमी प्रदीप अग्रवाल और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व जिपं अध्यक्ष के साले की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म