VIDEO: Modi से मिलीं Meloni, बताया सबसे चहेता नेता, PM का इसके बाद वाला रिएक्शन वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने गुरुवार को दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सभी नेताओं में सबसे चहेते नेता बताया जिसके बाद पीएम मोदी का रिऐक्शन वायरल हो गया है। इटली की पीएम ने कहा, सचमुच यह सिद्ध हो गया कि वह (पीएम मोदी) एक बड़े नेता हैं और इसके लिए बधाई।

यह भी पढ़ें- जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की मुलाकात, यूक्रेन विवाद और जी20 के एजेंडे पर हुई चर्चा

रायसीना डायलॉग के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं इटली की अब तक की सबसे युवा प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, पीएम मोदी दुनिया के सभी नेताओं में सबसे चहेते हैं। सचमुच यह सिद्ध हो गया कि वह (पीएम मोदी) एक बड़े नेता हैं और इसके लिए बधाई।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा हमने भारत प्रशांत महासागर पहल के लिए विचार करने का फैसला किया है और हमने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि हम अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में विश्वास करते हैं, जो संप्रभुता और कुल अखंडता के नियमों पर आधारित होना चाहिए। हमारे भव्य स्वागत के लिए मैं PM और भारत का धन्यवाद करती हूं। यह हमारी मित्रता का सबूत है कि हम द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं। हमने हमारे संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तय किया है कि हम हमारी साझेदारी को सामरिक साझेदारी में बदलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी की पहली भारत यात्रा पर उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करता हूं। पिछले वर्ष के चुनावों में इटली के नागरिकों ने उन्हें प्रथम महिला एवं सबसे युवा PM के तौर पर चुना। इस एतिहासिक उपलब्धि पर मैं उन्हें और देशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, हम इंडो-पैसिफिक में इटली की सक्रीय भागीदारी का भी स्वागत करते हैं। यह बहुत ख़ुशी की बात है कि इटली ने इंडो पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव में शामिल होने का निर्णय लिया है। यूक्रेन संघर्ष के शुरुआत से ही भारत ने यह स्पष्ट किया है कि इस विवाद को केवल संवाद और कूटनीति के ज़रिए ही सुलझाया जा सकता है। भारत किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

पीएम मोदी ने कहा, भारत और इटली के बीच एक स्टार्टअप ब्रिज की स्थापना की आज घोषणा हो रही है, जिसका हम स्वागत करते हैं। हमने दोनों देशों की सेनाओं के बीच नियमित रूप से संयुक्त एक्सरसाइज और ट्रेनिंग कोर्स आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष भारत और इटली अपने द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं और इस अवसर पर हमने भारत-इटली साझेदारी को सामरिक भागीदारी का दर्जा देने का निर्णय लिया है। हमने अपने आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें- VIDEO : 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'... जहां PM मोदी ने की थी भविष्यवाणी, जानिए वहां किसकी बनेगी सरकार?

संबंधित समाचार