बरेली: जिला अस्पताल रोड पर जाम का झाम, पैदल चलने वाले राहगीर भी बेहाल
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिस कारण कोतवाली से लेकर घंटाघर तक लंबा जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत जिला अस्पताल रोड पर है। यहां के हालात ऐसे हैं कि पैदल निकलने वालों को भी काफी दिक्कत हो रही है। वहीं इस समय बाजार में होली की खरीदारी को लेकर लोग बाजार में उमड़ पड़े हैं। जिस कारण कुतुबखाना बाजार में काफी भीड़ है। कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण रास्ता सकरा हो गया है। वहीं नगर निगम की लाख हिदायत के बाद भी फड़ वाले बाज नहीं आ रहे हैं। जिस कारण और जाम लग रहा है। बाइक सवार ही नहीं पैदल जाने वालों को भी रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता है इसी तरह से व्यापारियों और जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढे़ं- बरेली: बारात में जमकर चले लात-घूसे और चप्पल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
