शाहजहांपुर: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर-बदायूं रोड पर गुरूवार शाम कोला पुल के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला मृतक की पत्नी है। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रक …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर-बदायूं रोड पर गुरूवार शाम कोला पुल के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला मृतक की पत्नी है। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जलालाबाद के गांव अकाखेड़ा निवासी 24 वर्षी रतिराम अपनी पत्नी राममुखी को फर्रूखाबाद के थाना राजेपुर के गांव चाचूपुर स्थित ससुराल से विदा कराकर गुरूवार को लौट रहा था। साथ में उसकी 15 वर्षीय भतीजी रूचि पुत्री गयादीन भी थी। गुरूवार शाम करीब 4ः30 बजे बाइक जब थाना जलालाबाद क्षेत्र में कोला पुल के पास पहुंची, तभी बाइक सामने से आ रहे ट्रक ने पुल से नीचे उतरते ही बाइक को चपेट में ले लिया।
इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तक तीनों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, तब तक रतिराम और उसकी भतीजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल रतिराम की पत्नी को नगरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
