एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं सांड और सफाईकर्मी, हमले की ताक में घंटों करते हैं रेकी, इलाके में बना चर्चा का विषय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। दो इंसानो अथवा समूह के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद आये दिन देखने को मिलते है मगर एक साड़ की सफाईकर्मी के साथ अदावत कालीन नगरी के एक क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुयी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर सफाईकर्मी शफीक हर रोज कूड़े को ट्रैक्टर ट्राली में भर कर ले जाता है मगर साज सफाई को नापंसद करने वाला सांड उस कूड़े को अपने सींग से तितर बितर कर सड़क पर फैला देता है।

बार बार सांड की इस हरकत से परेशान शफीक ने अपने फावड़े से सांड पर प्रहार किया जिस पर आगबबूला हुये सांड ने सफाई कर्मी को दौड़ा लिया जिसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह कूड़े के ढेर के पास पहुंचकर सांड सफाई कर्मी का अक्सर इंतजार करता रहता है। 

सांड का आम राहगीरों से कोई मतलब नहीं है लेकिन सफाई कर्मी को देखते ही वह टूट पड़ता है। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। अब देखना है कि सांड की सफाई कर्मी से अदावत कितने दिनो तक जिंदा रहती है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत चार ब्लॉकों में बनेगी पोषण वाटिका

संबंधित समाचार