लखनऊ: 72 घंटे का कार्य बहिष्कार करेगा विद्युत संविदा मजदूर संगठन
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा मजदूर संगठन के केन्द्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के नरही स्थित हमबरा अपार्टमेंट में केन्द्रीय अध्यक्ष कमला तिवारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, जिसमें संविदा कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 72 घंटे का प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मज़दूर नेता आरएस राय ने बताया कि 17 अक्टूबर 2022 एवं 13 दिसम्बर 2022 को शक्ति भवन में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ संगठन के प्रतिनिधियों की वार्ता में बनी सहमति के बावजूद किसी भी मांग पर कोई आदेश जारी नहीं किए जाने से प्रदेश के संविदा कर्मचारियों मे अत्यंत रोष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि विद्युत आघात से प्रति वर्ष लगभग 600 संविदा कर्मियों की अकाल मृत्यु और स्थायी विकलांगता के शिकार संविदा कर्मियों के परिवारों की शोचनीय स्थिति और वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगो के प्रति सरकार और प्रबंधन कि संवेदनहीनता को देखते हुए आगामी 13 से 15 मार्च तक पूर्ण कार्य बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया गया है।
सरकार और प्रबंधन से जायज मांगो का समाधान कर संविदा कर्मियों को न्याय दिलाने की अपील की गई। बैठक में अध्यक्ष विमल चन्द्र पांडेय, मुख्य महामंत्री शैलेंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष, भोला सिंह कुशवाहा, राजेश्वर सिंह, आनन्द सिंह एवं रजनीश शर्मा उर्फ़ बबलू समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-UP: रोडवेज के चालकों, परिचालकों को मिला होली का उपहार
