मेरठ: घर में घुसकर लूटपाट, किशोर का अपहरण कर ले गए बदमाश
मेरठ, अमृत विचार। खरदौनी गांव में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लूटपाट की। परिजनों का आरोप है कि बदमाश हथियारों के बल पर उनकी नाबालिग किशोरी का अपहरण करके अपने साथ ले गए। परिजनों के विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
खरदौनी गांव निवासी फारूख ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके घर में बेटी गुलशमा व पत्नी रुकैय्या अकेली थी। इस दौरान तीन नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर जबरन घर में घुस आए। बदमाशों ने पत्नी रुकैय्या के साथ मारपीट करते हुए घर में रखे जेवरात व 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने रुकैय्या को एक कमरे में बंद कर दिया और जबरन उसकी बेटी गुलशमा का अपहरण करके ले जाने लगे।
फारुख की पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाश किशोरी का अपहरण करके ले जाने लगे। इस दौरान पड़ोस में पशुओं को चारा दे रहे एक बुजुर्ग ने बदमाशों को देख लिया और विरोध किया। जिस, पर बदमाशों ने हवा फायरिंग की। फायरिंग होते ही पड़ोसियों में दहशत का माहौल उत्पन हो गया। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने इस मामलो में एक बदमाश को नामजद करते हुए तहरीर दी। हालांकि, पुलिस लूटपाट व अपहरण की घटना को संदिग्ध मान रही है। चौकी प्रभारी प्रभारी रविंद्र मलिक का कहना है कि लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं है। परिजन जिस लड़की को नाबालिग बता रहे है वह बालिग है। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर लड़की की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- मेरठ: स्वास्थ्य शिविर में टोल कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच, निशुल्क दवाई वितरित
