लखनऊ: 13 मार्च से अवैध इमारतों के खिलाफ चलेगा अभियान
लखनऊ, अमृत विचार। 13 मार्च से राजधानी लखनऊ में अवैध इमारतों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान बिना मानचित्र व कब्जे की भूमि पर बने आवासीय व व्यावसायिक भवनों को सील किया जायेगा। इस मामले पर सचिव पवन गंगवार ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ रूटीन प्रक्रिया के तहत 13 मार्च से अभियान चलाया जायेगा।
इसके लिए आगामी 5 मार्च तक सभी जोनल अधिकारियों व इंजीनियरों से सूची मांगी गई है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जो भी अवैध निर्माण मिलेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतीक या उनके साथियों की अवैध इमारतों के चिन्हीकरण के सवाल पर उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें:-Video: मैं अपनी 30 बीघा जमीन फ्री दूंगा, सरकार बनाए मेडिकल कॉलेज'', बसपा विधायक ने किया ऐलान
