Auraiya : दूल्हे को शराब के नशे में धुत देख दुल्हन हुई आगबबूला, बोली- नहीं करूंगी शादी, फिर हुआ ये
औरैया में दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने बारात लौटाई।
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर बारात बैरंग वापस लौट गई। थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया।
औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर चौकी कंचौसी क्षेत्र के गांव मधवापुर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। जयमाला के दौरान दूल्हा को शराब के नशे में देख दुल्हन ने विवाद करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक समझौता किये जाने का प्रयास चलता रहा। बाद में भॉवर के दौरान दुल्हन से शादी करने से इंकार कर दिया।
लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी। विवाद बढ़ते देख दोनों पक्षों को थाना ले जाया गया, जहां पर दूल्हा पक्ष को पांच दिन के अंदर सामान लौटाए जाने की बात कही गई। इसके बाद मामला निपट सका।
गांव मधवापुर निवासी हर ग्यान सिंह की पुत्री की शादी लखनऊ के भोला खेरा मानक नगर निवासी आदर्श पुत्र निर्मल सिंह सिकरवार के साथ तय हुई थी। बुधवार को कस्बा कंचौसी के आनंदेश्वर गेस्ट हाउस मे तय समय के अनुसार धूमधाम से बरात पहुंची। लडकी पक्ष ने स्वागत सत्कार के बाद दूल्हा को जयमाल के लिए ले जाया गया। तभी लड़की को शक हुआ को दूल्हा शराब के नशे में है, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। लड़की के पिता व फूफा से मारपीट कर दी गई।
भॉवर के समय दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौता कराए जाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन बात न बनते देख बाराती ट्रेन से अपने घरों को रवाना हो गए। दुल्हन के पिता द्वारा दहेज मे दिये सामान सहित 11 लाख रुपये लौटाने के बाद वापस जाने को कहा गया। समझौता होने के बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।
