बरेली: कोरोना से एक की मौत, पांच स्वास्थ्य कर्मियों समेत 137 संक्रमित
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 137 लोगों को संक्रमित पाया गया। इनमें पांच स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। यह सीएचसी पर कार्यरत हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग नए 137 मामलों में से 106 को ही ट्रेस कर पाया है। …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 137 लोगों को संक्रमित पाया गया। इनमें पांच स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। यह सीएचसी पर कार्यरत हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग नए 137 मामलों में से 106 को ही ट्रेस कर पाया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मृतक सिविल लाइंस बिहारीपुर का रहने वाले 52 वर्षीय जीवननाथ झा थे। उन्हें बुखार था और उल्टी आ रही थीं। इसके चलते 11 अगस्त को कोविड अस्पताल एल-3 में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, जिले की तीन सीएचसी पर पांच स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मीरगंज सीएचसी में एक, फरीदपुर और क्योलड़िया सीएचसी में दो-दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सीएचसी पर पहले भी संक्रमित मिल चुके हैं।
इनके अलावा फरीदपुर के मोहल्ला परा में एक, मोहल्ला फर्रखपुर में दो, सदीपुर में एक, कटरा चांद खां में दो, क्योलड़िया में तीन, तिरूपति बिहार में एक, कुसुम नगर में एक, नकटिया की चेतना कालोनी में एक, गोपाल नगर में एक, बिथरीचैनपुर में एक, किला में एक, बन्नूवाल नगर में दो, खानपुरा में चार, नवाबगंज में एक, सुभाष नगर में दो, फरीदपुर डिग्र्री कालेज में एक, हजियापुर में एक, जगतपुर में एक, एजाज नगर में दो, शास्त्री नगर में दो, रामनगर कालोनी में तीन, मुस्तफा नगर में एक, मूसा नगर में चार, कर्मचारी नगर में पांच, गोकुल धाम में एक, बुद्धबिहार डेलापीर में एक, आरपीएफ कालोनी में एक संक्रमित मिला है।
वहीं कटघर सिटी में एक, कन्हैया टोला में एक, माधोपुर में एक, बिहारीपुर कसगरान में दो, भरतौल में चार, चौबे जी की गली सिविल लाइंस में एक, दशमेश नगर में एक, प्रेमनगर में एक, वीर सावरकर नगर में तीन, रामपुरा में एक, शिवपुरी में एक, खरकपुर में एक, रामनगर में एक, दुर्गा नगर में एक, ख्वाबी बेगम में दो, सिद्धार्थ नगर में एक, क्यारा में एक, कोतवाली परिसर एमपीडी हॉस्पीटल में एक, सीबीगंज में दो, सदर बाजार में एक, राजेंद्र नगर में एक, स्पोर्ट स्टेडियम ट्यूलिप एंक्लेव में एक, आलगिरीगंज में एक, एसआरएमएस के गुडलाइफ अस्पताल में एक, ख्वाजा कुतुब में एक और गुलमोहर पार्क में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बाहरी जिलों के पांच संक्रमित
बाहरी जिलों के भी पांच लोगों में यहां कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक इनमें बदायूं, कौशांबी, फिरोजपुर, रामपुर और शहजहांपुर का एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों के जिलों को सूचित कर दिया गया है। सभी को आईसोलेट किया गया है।
34 संक्रमितों की तलाश में जुटा स्वास्थ्य महकमा
गुरुवार को 137 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। वहीं देर रात तक स्वास्थ्य विभाग केवल 106 लोगों की ही तलाश कर सका। इनमें तीन लोग ऐसे भी हैं, जिनके पते विभाग के पास नहीं थे। ऐसे में, विभाग 34 संक्रमितों की तलाश में जुटा हुआ है।
सैंपल की रफ्तार होगी तेज, जिले को मिली दो और एमएमयू
कोरोना से निपटने के लिए जल्द से जल्द उसके मरीजों को ढूंढना ही कारगर माना गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीते दिनों निरीक्षण पर आए नोडल अफसर नवनीत सहगल ने जब सैंपलिंग बढ़ाने की बात स्वास्थ्य महकमे के अफसरों से कही तो बातचीत में जिले में मोबाइल यूनिट को बढ़ाने पर जोर दिया गया था। जिस पर नोडल अफसर नवनीत सहगल ने शासन के समक्ष एमएमयू देने का प्रस्ताव रखा था। गुरुवार को शासन ने दो मेडिकल मोबाइल यूनिट मुहैया करा दी है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी और अन्य अफसरों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री कोविड की करेंगे समीक्षा
परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग शुक्रवार को कोविड की समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार की देर रात वह बरेली पहुंच गए। जारी कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री कलेक्ट्रेट कोविड कंट्रोल रूम का सुबह सवा आठ बजे निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह साढ़े आठ बजे से अफसरों के साथ कोविड संबंधी समीक्षा बैठक करेंगे। साढ़े नौ बजे रामपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
