उत्तर भारत के श्रमिकों पर तमिलनाडु में हमले की बात में सच्चाई नहीं : मंत्री सी वी गणेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु के श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री सी.वी. गणेशन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण खबरें फैलाई जा रही हैं कि उत्तर भारत के श्रमिकों पर तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बहुत गलत इरादे से हमला किया जा रहा है। इसमें सच्चाई नहीं है। भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों पर कथित तौर पर हुए हमलों को लेकर बिहार सरकार की 4 सदस्यीय टीम आज तमिलनाडु का दौरा करेगी। टीम स्थिति का जायजा लेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दौरे के बाद एक रिपोर्ट सौंपेगी।

तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहार के श्रमिकों पर हुए हमले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले, जब अखबार के माध्यम से मुझे जानकारी मिली तो मैंने अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी निकालने को कहा। कल टीम भेजने के लिए बोला गया है, वह टीम जा रही है और एक-एक चीज देखेगी।

ये भी पढ़ें : पूर्व सांसद मीना सिंह ने जदयू का साथ छोड़ा, कहा- बिहार में जंगलराज की हो गई है वापसी

संबंधित समाचार