रामनगरः पेड़ कटान के दौरान मजदूर के ऊपर गिरा पेड़, मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चमी वन प्रभाग मे एक पेड़ गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को वन विकास निगम की ओर से ज्वालावन क्षेत्र में पेड़ कटान का कार्य चल रहा था। 

पेड़ कटान में ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म सितारगंज के गांव बेकनपुर के रहने वाले मधुसूदन पुत्र निशिकांत मांझी भी काम कर रहा था। दूसरे मजदूर भी कार्य कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान मधुसूदन के ऊपर पेड़ की टगनी टूटकर उसके ऊपर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में घायल मधुसूदन को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मधुसूदन को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई जाएगी। जानकारी के अनुसार मृतक के दो बच्चे हैं। 

यह भी पढ़ें- देहरादूनः बिना फार्मासिस्ट दवा बेची तो लाइसेंस होगा निरस्त, दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य

संबंधित समाचार