अति पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के पैसे बंद करने वाले कमलनाथ उठा रहे सवाल: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि सत्ता में आते ही अति पिछड़ी महिलाओं के बच्चों के पोषण के लिए दिए जाने वाले पैसे बंद करने वाले कमलनाथ अब लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठा रहे हैं। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि सत्ता में आते ही बैगा, भारिया व सहरिया जनजाति की बहनों के एक हजार रुपए बंद करने वाले कमलनाथ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 में बच्चों के पोषण के लिए अत्यंत पिछड़ी जनजाति की बहनों के खाते में एक हजार रुपए डालना प्रारंभ किये थे, उन्हें कमलनाथ ने क्यों बंद किया?

ये भी पढे़ं- मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करेगा रेलवे: केंद्रीय मंत्री दानवे

 

संबंधित समाचार