JEECUP 2023 परीक्षा के लिए हुई तारीख की घोषणा, जानिए किस दिन होगा एग्जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल ने जेईईसीयूपी 2023 (JEECUP 2023) की परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी है। JEECUP परीक्षा 1 जून से शुरू होगें। जेईईसीयूपी ने इस परीक्षा तारीख के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, JEECUP 2023 परीक्षा 1 जून से लेकर 6 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP के 67 स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें वजह

वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट  jeecup.admissions.nic.in पर मौजूद आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि ये परीक्षा ग्रुप  A, E1, E2, B,C,D,F,G,H,I, K1- K8 और ग्रुप L के लिए आयोजित की जाएगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। काउंसिल जल्द ही JEECUP के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा।

सामान्य वर्ग या ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार JEECUP 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में ₹300/- का भुगतान करना होगा। और यदि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हैं तो उन्हें ₹200/- देने होंगे।

इस परीक्षा के संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। ध्यान दें कि काउंसिल द्वारा रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी नहीं की गई हैं। उम्मीदवार जो JEECUP 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

JEECUP 2023: ऐसे करें अप्लाई:
सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
फिर होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें और रजिस्टर पर क्लिक करें।
अब अकाउंट में जाएं और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
एक बार हो जाने के बाद, पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने के लिए बनाये गये 257 केन्द्र, मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों का होगा खास प्रशिक्षण 

संबंधित समाचार