UP के 67 स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPSEB) ने उन 67 स्कूलों की मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रॉक्सी परीक्षार्थी पकड़े गए थे। स्थानीय बोलचाल में 'मुन्ना भाई' कहे जाने वाले इन 120 फर्जी परीक्षार्थियों को इन स्कूलों से पकड़ा गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा, हमने राज्य के 67 कॉलेजों की पहचान की है, जहां से प्रॉक्सी उम्मीदवारों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बोर्ड ने डीआईओएस के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ऐसे स्कूलों की एक सूची तैयार की है और जिन स्कूलों में नामांकित प्रॉक्सी उम्मीदवार हैं, उन्होंने मान्यता के लिए निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया है।

30 मार्च तक तैयार होगा 1 से आठ का रिजल्‍ट
शुक्ला ने कहा, इन स्कूलों ने परीक्षाओं के संचालन में गंभीर अनियमितता की है। इन संस्थानों की मान्यता वापस ले ली जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी 67 स्कूलों की मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: खेत में गई महिला की सांड़ के हमले से मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन-पूजन के बाद संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, आध्यात्मिक चर्चा में लिया भाग 
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: इसी सप्ताह घोषित होंगी सभी जिला कमेटियां, तीन दिन मैराथन बैठकें, सीएम योगी भी होंगे कोर कमेटी में शामिल
Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के इन जिलों में सुहाना हुआ मौसम, झमाझम बारिश; आंधी-बारिश का डबल अटैक
केंद्र की सचिव ने यूपी के स्किल मॉडल को बताया देश के लिए मिसाल! ITI अलीगंज में आधुनिक लैब्स-वर्कशॉप की जमकर तारीफ
पेयजल समस्या दूर करने को 24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, जिलाधिकारियों को निर्देश... तैनात करें नोडल अधिकारी