बरेली: होली पर चलेगी तमंचे से रंगों की गोली, पटाखों से छूटेगा रंग

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। बंदूक से गोली निकलती है ये सब जानते ही हैं लेकिन बंदूक में रंगों की गोली निकले ये आपने ना ही देखा होगा न ही सोचा होगा। इस बार आपको होली पर कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। इस बार होली में नए तरीके की पिचकारियां आईं हैं, जिसे लोग खूब खरीद व पसंद कर रहे हैं। बाजार में कई तरह की पिचकारियां हैं। जिनकी बाजार में खासा डिमांड है।

बाजार में स्मोक कलर ने धूम मचा रखी है। दुकानदारों की माने तो सबसे ज्यादा स्पार्कल गन की डिमांड है वहीं गैस सिलेंडर भी काफी चर्चा में है। गन से गुलाल निकलेगा। इसकी कीमत भी बहुत ही वाजिब है। बाजार में इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू है। इसका पूरा सेट 550 का है। जिसमे 200 रुपए के पटाखे हैं। इसके साथ ही कलरफुल स्मोक करने वाले पटाखे भी बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं एक लीटर गैस सिलेंडर की भी काफी डिमांड है।

ुकरुतके्िुरतुरु

बच्चों के लिए सुरक्षित है गन व पटाखे
बच्चों के लिए गन बहुत ही सेफ है। इसमे किसी प्रकार की आग आदि का उपयोग नहीं हो रहा है। इसके साथ ही पटाखे छोड़ते समय यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

संबंधित समाचार