Unnao News : प्रधानी उपचुनाव में शिवकली, सिद्वनाथ, उमा व रामकिशोर के सिर बंधा जीत का सेहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में प्रधानी चुनाव में शनिवार को परिणाम आया।

उन्नाव में प्रधानी उपचुनाव में शिवकली, सिद्वनाथ, उमा व रामकिशोर के सिर जीत का सेहरा बंधा। वहीं, चार ग्राम सभाओं में हुए प्रधानी के उपचुनाव में शनिवार शाम परिणाम आया।

उन्नाव, अमृत विचार। जिले में प्रधानों की रिक्त सीटों पर बीते गुरुवार मतदान हुआ था। जिसकी गणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। जहां सिकंदपुर कर्ण ब्लाक के मनोहरपुर में शिवकली ने जीत दर्ज की। सुमेरपुर ब्लाक के नरायणदास खेड़ा में सिद्वनाथ के सिर जीत का सेहरा बंधा। वहीं गंजमुरादाबाद की हरईपुर में उमा व रानीपुर ग्रंट में रामकिशोर ने जीत दर्ज की। सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रमाण पत्र दिए गए।

प्रधानी की रिक्त चल रही चार सीटों पर मतदान के बाद शनिवार को ब्लाक कार्यालयों पर आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले मतपेटियों को खोलकर मतपत्रों को अलग किया गया। इसके बाद मतों की गिनती शुरू की गई। गंजमुरादाबाद ब्लाक की रानीपुर ग्रंट में रामकिशोर ने अपने प्रतिद्वंदी विलासा को 15 मतों से पराजित कर जीत का सेहरा बांधा। रामकिशोर को 546 व विलास को 531 वोट मिले। वहीं इसी ब्लाक की हरईपुर सीट पर उमा देवी ने बाजी मारी । उमा ने अपने प्रतिद्वंदी छत्रपाल को पारिजत किया। उमा को 1487 व छत्रपाल को मात्र 114 मत मिले।

Unnao News

इसके साथ ही सिकंदपुर कर्ण ब्लाक की मनोहपुर सीट पर शिवकली ने जीत दर्ज की। शिवकली को 636 मत व उनके प्रतिद्वंदी मिथिलेस को 433 वोट मिले। वहीं सुमेरपुर ब्लाक के नारायणदासखेड़ा में सिद्वनाथ ने अपने प्रतिद्वंदी शिवबोधन को 59 मतों से पराजित कर जीत का सेहरा बांधा। सिद्वनाथ को 465 व शिवबोधन को 406 वोट मिले। नतीजों की घोषणा सुनते ही जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही मुंह मीठा कर जमकर जश्न मनाया।

संबंधित समाचार