लखनऊ: होली पर हादसों को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, Hospitals में बेड रिजर्व, Ambulance भी रहेंगी तैयार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सिविल, बलरामपुर, लोहिया, लोकबंधु और केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर सहित सभी सरकारी अस्पतालों में बेड रिजर्व

अमृत विचार, लखनऊ। होली पर घायलों को तत्काल इलाज के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सिविल, बलरामपुर, लोहिया, लोकबंधु और केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर सहित सभी सरकारी अस्पतालों में बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी सीएचसी-पीएचसी में भी बेड रिजर्व करने के साथ ही डॉक्टरों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वहीं, एम्बुलेंस सेवा 102 और 108 की 15 एम्बुलेंस को भी होली पर दुर्घटना के लिए तत्काल मदद पहुंचाने के लिए अलर्ट किया गया है। यह एम्बुलेंस प्रमुख जगहों पर खड़ी रहेंगी। कॉल आते ही मरीजों की मदद के लिए पहुंचेंगी। इसके साथ ही आंखों में रंग पड़ने या रंग से त्वचा में दिक्कत होने के चलते विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए है।

ऑन कॉल रहेंगे विशेषज्ञ
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि घायलों के लिए ट्रॉमा में 20 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके अलावा  ट्रॉमा सर्जरी और अर्थों सहित कई विभाग के विशेषज्ञ ऑन कॉल रहेंगे। वहीं, लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. एपी जैन ने बताया कि उनके यहां भी बेड रिजर्व किए गए हैं। विशेषज्ञों के नेतृत्व में टीम बनाई गई है।

कहां कितने बेड रिजर्व
अस्पताल/ संस्थान                     बेड 
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर                   20

लोकबंधु अस्पताल                      20 

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान          15

बलरामपुर अस्पताल                     25

सिविल अस्पताल-                        06 
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय       10


हेल्पलाइन नंबर

केजीएमयू ट्रामा सेंटर        94530 04209


लोकबंधु अस्पताल             0522-2421146

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान  0522-6692000

बलरामपुर अस्पताल  8052644444

सिविल अस्पताल 0522-402611


ये भी पढ़ें -Lucknow University: लविवि ने टीसीजी लाइफसाइंसेस के साथ किया करार

संबंधित समाचार