रामपुर : सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में संतरी ड्यूटी पर तैनात हवलदार ने खुद को गोली से उड़ाया, शव पोस्टमार्टम को भेजा
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रामपुर,अमृत विचार। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में संतरी पोस्ट पर लगे बटालियन 239 में तैनात हवलदार ने देर रात रायफल से गोली मारकर हत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आनन -फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि आत्महत्या करने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी।

पश्चिम बंगाल के जिला नदिया निवासी सुखराम विश्वास (46) 22 नवबंर 2022 को कहीं से तबादला होकर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में आया था। वह 239 बटालियन में तैनात था। उसकी ड्यूटी संतरी पोस्ट पर थी। ड्यूटी के दौरान ही सुखराम विश्वास ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रुप सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल मौके पर अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। जहां सुखराम विश्वास को लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के जवानों को शव हवाले कर दिया। जिसके बाद उसके शव को सीआरपीएफ लाया गया। जहां उसको श्रद्धांजलि देने के बाद हवलदार के पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

आखिर ड्यूटी पर क्यों हो रही हैं आत्महत्याएं, पुलिस जांच में जुटी
सबसे गंभीर मनाने जाने वाले विभाग में अब तैनात अब जवान भी आत्म हत्याकर रहे हैं, लेकिन इन आत्महत्याओं का विभाग भी पता नहीं लगा रहा है हालांकि विभाग जांच से पहले ही पर्दा डाल देता है, कुछ साल पहले भी एक जवान ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन उसका कारण पता नहीं लग सका था। अब ड्यूटी पर तैनात एक हवालदार ने और रायइल से गोली आत्महत्या कर ली। जिस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है, कहीं ड्यूटी पर किसी से कहासुनी तो नहीं हुई जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई हो और उसको आत्महत्या का रुप दे दिया गया हो, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में ड्यूटी पर तैनात हवलदार ने तीन से छह बजे के बीच राइयफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है हालांकि अभी तक कोई वजह साफ नहीं हो सकी है। -किशन अवतार, इंस्पेक्टर थाना सिविल लाइन
ये भी पढ़ें : रामपुर: शत्रु संपत्ति मामले में चमरौआ विधायक सहित पांच के जमानती वारंट जारी
