बहराइच के किसान लालता प्रसाद को केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मानित, कृषि विभाग के अधिकारियों में हर्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले विकास खंड चितौरा के ग्राम पंचायत सोहरवा निवासी प्रगतिशील किसान को शनिवार को दिल्ली में आयोजित मेले में सम्मानित किया गया। किसान को सम्मान मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों में हर्ष है।

विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम पंचायत सोहरवा निवासी प्रगतिशील किसान लालता प्रसाद गुप्ता को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा बुलावा भेजा गया था। दो से चार मार्च को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने लालता प्रसाद गुप्ता को “नवोन्मेषी किसान” से सम्मानित किया। 

इस अवसर पर भारतीय  कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉक्टर हिमांशु पाठक एवं निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से डॉक्टर ए.के. सिंह भी मौजूद रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विनायक शाही ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस साल भी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले में किया गया। 

इस बार मेले  का विषय "मोटे अनाजों द्वारा पोषण" खाद्यान्न एवं पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित किया गया था इस विशाल मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। लालता प्रसाद गुप्ता को सम्मान मिलने पर कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच प्रथम के समस्त वैज्ञानिक/ कर्मचारी और अधिकारियों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, UP Olympic Association के बने Chairman

संबंधित समाचार