'ऊं अंटावा' गाने पर डांस कर ट्रोल हुए अक्षय कुमार-नोरा फ़तेही, फैंस ने लगाई क्लास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ सुपरहिट डांस नंबर ऊं अंटावा पर डांस किया है। अक्षय कुमार इन दिनों यूएस टूर पर हैं। वह अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्मेंस देंगे। फिल्म पुष्पा में सामंथा रुथ प्रभु ने आटम सॉन्ग किया था- 'ऊं अंटावा' जो बेहद सुपरहिट साबित हुआ था।

 इसी गाने पर अक्षय कुमार और नोरा फतेही ने डांस किया है। अक्षय और नोरो दोनों ही अल्लू अर्जुन और सामंथा का हुक स्टेप फॉलो कर रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ नोरो फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी टूर पर गयी हुई है। 08 मार्च को डालास, 11 मार्च को ऑरलैंडो और 12 मार्च को ओकलैंड में उनकी लाइव परफॉर्मेंस होनी है।

जैसा कि पहली परफॉर्मेंस हो चुकी है। उसके वीडियोज अब सामने आ रहे हैं। पहले अक्षय और नोरा ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर ठुमके लगाए थे। अब ये 'ऊ अंटावा' पर लटके-झटके करते देखे गए हैं।

https://www.instagram.com/p/CpX_ecrDDzX/

अक्षय और नोरो दोनों ही अल्लू अर्जुन और सामंथा का हुक स्टेप फॉलो कर रहे हैं। हालांकि उनके जैसा कर नहीं पा रहे और इसीलिए उनकी भद्द भी पिट रही है। नोरा डासं करती रहती हैं तभी अक्षय उनके गले में गेंदे के फूल की माला डालते हैं। हूबहू उस गाने को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन यूजर्स को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी। 

एक यूजर ने लिखा- ये स्टेप सिर्फ अल्लू अर्जुन ही कर सकते हैं। एक ने लिखा- आप अक्षय को जज कर सकते हैं। कितना बर्बाद हो गया है। सभी नवीनतम फिल्में फ्लॉप हो गईं। अब वह दूसरे एक्टर्स की फिल्मों के गाने पर डांस कर रहे हैं. बड़े सितारे ऐसे घटिया काम नहीं करते।

ये भी पढ़ें:- Kabzaa Trailer: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लॉन्च किया कब्ज़ा का हाई-वोल्टेज ट्रेलर

संबंधित समाचार