बरेली: एमटेक में स्वर्ण लाने वाले अरुण को किया सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। मौर्य विकास संस्था की ओर से रविवार को बादशाह नगर जाकर अरुण कुमार मौर्य पुत्र जगन्नाथ मौर्य को एमटेक में प्रथम श्रेणी मिलने पर सम्मानित किया गया। अरुण ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से एमटेक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौर्य विकास संस्था के अध्यक्ष शिशुपाल मौर्य ने एक प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान महामंत्री सर्वेश मौर्य, संरक्षक डॉ. सौदान सिंह शाक्य, बनवारी लाल, रामपाल शास्त्री, नत्थू लाल मौर्य, जगन्नाथ मौर्य, खेमकरन मौर्य, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, चेयरमैन फतेहगंज कृष्णपाल मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: 31 मार्च के बाद बंद हो जाएंगे बिना मोबाइल नंबर लिंक वाले खाते
