बरेली: भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए डब्ल्यूपीएल नए युग की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को लेकर महिला क्रिकेटर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह न सिर्फ वरिष्ठ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए मौका देगी, बल्कि सीखने का भी अवसर देगी। यह भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी। शनिवार से शुरू हुई डब्लूपीएल का पहला सीजन महिला खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मंच होगा।

जिले में वर्तमान में लगभग 20 से अधिक महिला क्रिकेटर हैं, जो अलग-अलग मैदानों पर क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। हालांकि, जिला क्रिकेट संघ की ओर से भी लगातार महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

क्या बोलीं- महिला क्रिकेटर
बीसीसीआई की ओर से महिला क्रिकेटरों को सुनहरा मौका दिया गया है। बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाना खिलाड़ियों की पहली प्राथमिकता होगी। मैं भी कड़ी मेहनत कर अगले सत्र में किसी टीम का हिस्सा बनने की कोशिश करूंगी।- आयुषी गौतम, क्रिकेटर

शनिवार को हुए मुकाबले को देख कर कई नए शॉट व मैच स्ट्रेटजी को समझा। अपने अभ्यास के दौरान उसको लागू कर प्रदर्शन को बेहतर बनाऊंगी। मुस्कान, क्रिकेटर

डब्ल्यूपीएल से क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हुई है। अभी तक महिला क्रिकेट लीग विदेशों में ही होती थी। इससे महिला खिलाड़ी भी पुरुष खिलाड़ियों की तरह ही देश के साथ ही राज्य को भी गौरवान्वित कर सकेंगी ।
प्रेमा, क्रिकेटर

ये भी पढे़ं- बरेली: एमटेक में स्वर्ण लाने वाले अरुण को किया सम्मानित

 

संबंधित समाचार