बरेली : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भारत माता की प्रतिमा का अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केशव कृपा भवन कार्यालय परिसर में सोमवार को भारत माता की मनमोहन प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगत गुरु शंकराचार्य शारदापीठाधीश्वर राज राजेश्वरश्रम महाराज रहे। इसके साथ ही होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

06

मुख्य अतिथि जगत गुरु शंकराचार्य शारदापीठाधीश्वर राज राजेश्वरश्रम महाराज ने संघ के कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा का अनावरण किया। इस दैरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण भी किया गया।

ये भी पढ़ें : बरेली : होली और शब-ए-बारात से पहले हाई अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन,  संवेदनशील इलाके चिन्हित 

संबंधित समाचार