Holi त्यौहार को लेकर Kanpur Central पर RPF ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, सहेली टीम भी सक्रिय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होली के त्यौहार पर कानपुर सेंट्रल में आरपीएफ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान।

होली के त्यौहार पर कानपुर सेंट्रल में आरपीएफ ने सघन चेकिंग अभियान चलासा। इसमें प्लेटफार्म और ट्रेनों में जांच की गई।

कानपुर, अमृत विचार। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने सेंट्रल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें प्लेटफार्मों से लेकर ट्रेनों और परिसर में आने वालों की जांच की गई। सेंट्रल पर प्रवेश करने का दुरुस्त कारण ना बता पाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। होली के मद्देनजर आरपीएफ काफी सक्रिय हो गई है। सीसीटीवी से सेंट्रल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वहीं टीमें भी चार-चार घंटे में गश्त कर रहीं हैं। जिससे यात्रियों में असुरक्षा की भावना ना पैदा हो। 
 

सीसीटीवी से नजर

सेंट्रल के सभी प्लेटफार्मो और परिसर पर नजर रखने के लिए 125 सीसी कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें से 30 रोटेटिंग कैमरे हैं,जो चारों ओर घूम कर फुटेज रिकार्ड करते हैं। इनका कंट्रोल रूम एक नंबर प्लेटफार्म स्थित आरपीएफ थाने में बना हुआ है। कैमरों से सेंट्रल की जानकारी लेने के लिए आरपीएफ के दो जवान चार- चार घंटे की डयूटी पर लगाए गए हैं। 
 

सभी जगह जांची

आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह ने टीम के साथ एक नंबर से नौ नंबर तक प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की जांच की। इस दौरान आने वाली ट्रेनों के कोच में सवार यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि यात्रियों से किसी तरह की असुविधा होने की भी जानकारी ली गई। साथ ही उनको बताया गया किसी तरह की परेशानी होने पर वह रेलवे हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। 
 

सहेली टीम भी सक्रिय

इस दौरान आरपीएफ की सहेली टीम भी सक्रिय हो गई है। ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं से वह उनसे बातचीत कर सुरक्षा का अहसास दिलाती हैं। प्रभारी का कहना है कि प्रयागराज से अकेले सफर करने वाली महिलाओं की डिटेल आ जाती है। जिसके बाद सहेली टीम कोच में पहुंच कर उनको सुरक्षा का अहसास दिलाती हैं।

 

संबंधित समाचार