Banda की युवती आयुषी त्रिपाठी टीवी शो वाह भाई वाह में लूटेंगी वाहवाही, हर दिन शेमारू चैनल पर होगा प्रसारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा की युवती आयुषी त्रिपाठी टीवी शो में दिखेगी।

बांदा की युवती आयुषी त्रिपाठी का चयन अभिनेता, हास्य कलाकार एवं कवि शैलेश लोढ़ा द्वारा संचालित टीवी शो कार्यक्रम वाह भाई वाह के लिए हुआ है। हर दिन शेमारू टीवी चैनल पर प्रसारण होगा।

बांदा, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी ओज कवयित्री आयुषी त्रिपाठी का चयन अभिनेता, हास्य कलाकार एवं कवि शैलेश लोढ़ा द्वारा संचालित टीवी शो कार्यक्रम ‘वाह भाई वाह’ के लिए हुआ है, जिसका प्रसारण शेमारू टीवी चैनल पर प्रतिदिन रात्रि 9:30 पर होता है। यह अत्यंत गौरव का विषय है कि बुंदेलखंड की कवयित्री आयुषी इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी कविताओं को देश भर में पहुचाएंगी। 
 
दरअसल राष्ट्रीय स्तर के इस शो में शामिल होने के लिए आयुषी को स्वयं शैलेश लोढ़ा ने आमंत्रित किया था। गत मंगलवार को आयुषी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं और अपनी देशप्रेम से परिपूर्ण ओजस्वी कविताओं की प्रस्तुति देकर बुंदेलखंड का नाम रोशन किया। आयुषी अगले कुछ दिनों में टीवी शो में अपनी कविताओं की प्रस्तुति देती नज़र आएंगी।
 
बांदा की बेटी आयुषी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक कर रही हैं। उनका कविताओं का सफ़र 2019 में आरंभ हुआ। वे देश के कई शहरों में आयोजित विभिन्न कवि सम्मेलनों में अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं में देशप्रेम तथा नारी सम्मान की भावना का संचार करती रहती हैं।

 

संबंधित समाचार