Fatehpur में शादी समारोह के बीच पहुंचा प्रेमी, मंडप पर बैठी दुल्हन को उठाने का किया प्रयास, फिर हुआ ये
फतेहपुर में सामूहिक विवाह योजना के मंच पर पहुंचे प्रेमी को दौड़ाकर पकड़ा गया।
फतेहपुर में सामूहिक विवाह योजना के मंच पर पहुंचे प्रेमी को दौड़ाकर पकड़ा गया। हो-हल्ला के बीच युवती के प्रेमी बताने पर थाने में समझौता का प्रयास।
फतेहपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के मंडप से ऐराया ब्लाक परिसर से एक युवती को उठाने का प्रयास किया गया। यह हरकत करने वाला युवती का प्रेमी निकला। जिसके व्यवहार ने मौजूद जनता को उत्तेजित कर दिया। हंगामा के बीच मारपीट हुई। युवती के प्रेमी स्वीकारने पर दोनों परिवारों के बीच समझौता कराने को थाने ले जाया गया है।
खागा कोतवाली के नौरंगाबाद निवासी गुलाब पासवान ने बेटी किरन का इस सरकारी मंडप से विवाह करने के लिए वर के रूप में खखरेरू थाना क्षेत्र के करना का चुना था। दोनों परिवार हंसी खुशी इस मांगलिक आयोजन में शामिल होने को मौजूद थे। किरन मंडप पर थी तभी गुलाब का पुरवा का रहने वाला मनोज रैदास आ धमका। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले युवक ने किरन का हाथ पकड़ लिया और साथ ले जाने लगा। लड़की व लड़का पक्ष ने ऐतराज किया तो खुद को प्रेमी बताते हुए उनकी बात मानने से इनकार कर दिया।
जिससे दूसरे जोड़ों के साथ आए लोगों का धैर्य जवाब दे गया। जिसके बाद आधा घंटा तक सामूहिक विवाह का यह कार्यक्रम हो हल्ला की भेट चढ़ा रहा। मामले की जानकारी पर खागा कोतवाली पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच पहुंची। माजरा जानने के बाद युवक को भी साथ कोतवाली ले आई। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि युवती के कारण यह बखेड़ा हुआ। जिसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
फोन कर बुलाया था प्रेमी को
सामूहिक विवाह के मंडप पहुंची किरन ने ही प्रेमी मनोज को बुलाया था। जिसने दूसरे से शादी होने पर जहर खाकर जान देने की धमकी दी थी। जिसके बाद एक प्रेमी का दिल नहीं माना और वह जमाने के सामने अपने प्यार का हासिल करने को निकल पड़ा। यह दीगर रहा कि वह उसे अपना नहीं बना सका। उधर किरन को ब्याहने आया करन उसके व्यवहार से आहत होकर परिजनों के साथ लौट गया।
