बरेली: चाइनीज मांझे से युवती की कटी गर्दन, अस्पताल में कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार एक युवती की गर्दन में चाइनीज मांझा लिपट गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र में चौपुला फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार युवती श्वेता ओवरब्रिज से गुजर रही थीं।

इसी दौरान अचानक जमीन पर गिर रहा चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। जिससे गर्दन कट गई और वह लहूलुहान हो गई। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्वेता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- बरेली: त्योहारों को लेकर दरगाह से अपील, कहा- शांति के साथ मनाएं होली और शब-ए-बारात

संबंधित समाचार