CEED 2023: IIT Bombay ने जारी किए रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की तरफ से आज यानी मंगलवार को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन(CEED) 2023 के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी ceed.iitb.ac.in/2023/ पर जाकर अपने CEED 2023 के परिणाम को देख सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर परिणाम को देख सकेंगे। वहीं, CEED 2023 स्कोरकार्ड 11 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। CEED 2023 की परीक्षा को 22 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। CEED 2023 प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी 30 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। वहीं, ड्राफ्ट कुंजी 24 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी।उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे। 

ऐसे करना होगा डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट i.e.ceed.iitb.ac.in/2023/ पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर सीईईडी 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
फिर कैंडिडेट्स लॉगइन विवरण दर्ज करें- पंजीकृत आईडी और पासवर्ड। 
इसके बाद आपको CEED 2023 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
अब आप स्कोरकार्ड देखकर डाउनलोड करें। 
आखिरी में आप भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें : UP B.Ed Exam 2023 : यूपी बीएड में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

संबंधित समाचार