हल्द्वानी: नदी में नहाने और जंगल में पार्टी पर पूर्ण पाबंदी, पुलिस चौकस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल और रामनगर की ओर नहीं जा सकेंगे दो पहिया वाहन सवार

हु़ड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी, अमृत विचार। होली और शब-ए-बारात को लेकर पुलिस मुस्तैद है। नदी में नहाने और जंगल में पार्टी पर पूर्ण पाबंदी है। इसके अलावा होली मनाने नैनीताल और रामनगर का रुख करने वाले दो पहिया वाहन सवारों पर रोक लगा दी गई है। 

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दोनों त्योहारों को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस संख्या बल बढ़ाने के लिए पुलिस लाइन से भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। होली के दौरान नदी की ओर जाने पर रोक है।

इसके अलावा बाहरी नंबर के दो पहिया वाहन सवारों को नैनीताल और रामनगर जाने से रोका गया है। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने और ट्रिपलिंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। 

 

संबंधित समाचार