लखनऊ: फ्लैट बेचने का झांसा देकर किरायेदार से हड़पे 18 लाख, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एक किरायेदार से फ्लैट बेचने के नाम पर 18 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। तहरीर पर कैसरबाग पुलिस चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के बिहुनी निवासी विवेक कुमार बर्लिंग्टन चौराहे के पास स्थित सरबरी अपार्टमेंट में महबूब आलम व उसकी पत्नी सबरा खातून के फ्लैट में किरायेदार हैं।  जिसमें वह वर्ष 2017 से रह रहे थे। विवेक के मुताबिक इस फ्लैट को बेचने के लिए महबूब और उसकी पत्नी सबरा ने 22 लाख 50 हजार रुपये मांगे। एक साल के भीतर उसने 18 लाख रुपये उनके बताए खाते में भेज दिए। इसके बाद रजिस्ट्री की बात पर वह आनाकानी करने लगे। इसपर विवेक ने अपने पैसे वापिस मांगे,जिसके बदले मिली चेक बाउंस हो गयी।

विवेक के मुताबिक वह 23 फरवरी को फ्लैट पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। इस बीच महबूब आलम, सबरा खातून, वसीम आलम, तनवीर व दो अन्य महिलाओं ने फ्लैट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। सूचना पर पुलिस कंट्रोलरूम फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर में दो महिलाएं रह रही हैं। विवेक का आरोप है कि फ्लैट में रखे उनके 2 लाख 80 हजार रुपये जेवर व फ्लैट विक्रय का अनुबंध भी चोरी कर लिया है। 

ये भी पढ़ें - एक से दो दिन में हो सकती है अतीक के बेटे की हत्या : राम गोपाल यादव

संबंधित समाचार