Kanpur: प्रेमिका के घर से तीन सौ मीटर दूर प्रेमी का लटका मिला शव, लड़की के पिता कराना चाहते थे दूसरी जगह शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्रेमी का फंदे पर शव लटका मिला।

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के चंदुला गांव में प्रेमिका के घर से करीब तीन सौ मीटर दूर पर प्रेमी का शव लटका मिला। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। हालांकि बिठूर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थाना क्षेत्र के चंदुला गांव में सोमवार देर रात प्रेमी का शव प्रेमिका के घर से करीब तीन सौ मीटर दूर लटका मिला। इधर, मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

चौबपुर थाना क्षेत्र के भउआपुर गांव निवासी प्रेमी अमित राजपूत (21) का चंदुला गांव की रहने वाली प्रेमिका के घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेतों में लट़का मिला। मृतक के भाई विकास ने बताया कि उसका करीब ढाई साल से लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने आर्य समाज मंदिर से शादी भी की। इतना ही नहीं, दो बार भागकर दूसरी जगह भी रह चुके है। लड़की के परिवार के लोग उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। जिस बात की जानकारी होने पर लड़का काफी समय से डिप्रेशन में रह रहा था। 

संबंधित समाचार