Video : Kanpur में Holi से पहले शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास, निर्दलीय पार्षद ने BJP सांसद की होर्डिंग फाड़ी
कानपुर में होली से पहले शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
कानपुर में होली से पहले शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। बजरिया थाना क्षेत्र के दललेपुरवा में निर्दलीय पार्षद ने भाजपा सांसद की होर्डिंग फाड़ दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
कानपुर, अमृत विचार। पूरे शहर में होली के त्यौहार को लेकर लोग जोरो-शोरों से तैयारियां कर रहे है। ऐसे में अराजकतत्व शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। ऐसा ही एक वीडियो बजरिया थाना क्षेत्र के दललेपुरवा का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निर्दलीय पार्षद राशिद आरफी अपने साथियों के साथ रात में भाजपा नेताओं की होर्डिंग फाड़ते नजर आ रहे। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। होर्डिंग में भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी, उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज समेत अन्य नेताओं की फोटो बनी हुई है।
कानपुर : निर्दलीय पार्षद का बीजेपी सांसद की होर्डिंग फाड़ने का वीडियो वायरल। बजरिया थाना क्षेत्र के दललेपुरवा का मामला। @KanpurPolice @kanpurnagarpol @AmritVichar pic.twitter.com/62l2gLI0ic
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 7, 2023
होर्डिंग फाड़ने के साथ ही निर्दलीय पार्षद मोबाइल फोन पर सांसद को अभ्रद भाषा का प्रयोग करता नजर आ रहा है। इसके साथ ही अकील अहमद समेत कई अन्य साथियों के नाम भी ले रहा है। बजरिया थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर निर्दलीय पार्षद राशिद आरफी व एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
