आज का राशिफल। 08 मार्च, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यावसायिक विवादों का आपके पक्ष में निपटारा होने की सम्भावना है। धूप और धूल में निकलने से बचें। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। रिश्तेदारों का काफी अच्छा सहयोग देखने को मिलेगा।

वृष

आज आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को काफी समय देंगे। आय में निरन्तरता बनी रहेगी। काम के दबाव में व्यस्त रहेंगे। सगे-सम्बन्धियों की उपेक्षा न करें।

मिथुन

आज घर में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपको परिवार का दबाव झेलना पड़ेगा। आज धन उधार लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। सरकारी कार्य आवश्यक पेपर्स की कमी के कारण रुक सकते हैं।

कर्क

अाज यात्रा लाभकारी रहेगी। लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। टूर एंड ट्रेवल्स के कारोबार में बड़ा धन लाभ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। फोन से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह

आज पुराने मित्रों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। छात्र पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। लोन से जुड़ी किसी समस्या का निवारण हो जायेगा।

कन्या

आज व्यवसाय में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुके हुए काम आज बन जायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

तुला

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। पेटदर्द और गैस की समस्या होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। नकारात्मक विचार मन में पनपने न दें। बदलते मौसम को लेकर सावधानी अवश्य बरतें।

वृश्चिक

आज कारोबार में आपकी बिक्री बढ़ेगी। घर के बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। व्यवसाय में आपकी रणनीति काम आयेगी। अटके हुए काम आज बन सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

धनु

आज समय का सार्थक उपयोग करेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी लाभप्रद रहेगी।

मकर

आज रिश्तेदार आपके ऊपर व्यंग्य कस सकते हैं। जीवनसाथी इस समय आपकी काफी सहायता कर रहे हैं। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखें। एक से ज्यादा काम हाथ में लेने के कारण थकान हो सकती है।

कुंभ

आज पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं। इसीलिए आज उलझे हुए मामलों में अपनी संलग्नता न होने दें। सुबह से ही आपको कुछ अज्ञात भय सता सकता है। ध्यान और योग अवश्य करें। इससे आपकी कार्यक्षमता और एकाग्रता में वृद्धि होगी।

मीन

आज नई टेक्नोलॉजी के प्रति आकर्षित रहेंगे। किसी शुभ कार्य में आप सहभागिता ले सकते हैं। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।