बरेली: 12 को लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल ट्रेन का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोजीपुरा, इज्जतनगर, सिटी और बरेली जंक्शन पर होगा ठहराव

बरेली, अमृत विचार। होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं से राजकोट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं होली विशेष ट्रेन का संचालन 12 को लालकुआं से और 13 मार्च को राजकोट से एक फेरे के लिए किया जाएगा।

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 को 05045 लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल ट्रेन लालकुआं से दोपहर 13.10 बजे, किच्छा से 13.38 बजे, बहेड़ी से 13.56 बजे, भोजीपुरा से 14.21 बजे, इज्जतनगर से 14.42 बजे, बरेली सिटी से 14.57 बजे, बरेली जंक्शन से 15.09 बजे छूटकर वांकानेर जंक्शन के रास्ते अगले दिन शाम को 18.35 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में 13 मार्च को राजकोट से रात 22.30 बजे चलकर तीसरे दिन बरेली जंक्शन 01.49 बजे, बरेली सिटी 02.05 बजे, इज्जतनगर से 02.25 बजे, भोजीपुरा से 02.40 बजे, बहेड़ी से 03.07 बजे, किच्छा से 03.27 बजे छूटकर लालकुआं 04.05 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: तीन बाइक सवार युवकों को टोकना पड़ा भारी, सिपाही का हेलमेट से फोड़ दिया सि

 

संबंधित समाचार