बरेली: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी क्षेत्र की सनराइज कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी की है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इसकी जानकारी पीड़ित युवक ने पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी देखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरेली: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/hl6k64sFm1
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 9, 2023
ये भी पढे़ं- टिकटों की मांग बढ़ी : होली पर बरेली से मुंबई जाना हुआ महंगा, 19366 रुपये रिकार्ड किराया
