आज का इतिहास: आज ही के दिन इंग्लैंड ने की स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा, जानें 9 मार्च की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1624 - इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1801 - ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई। 1847 - हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई। 1862 - ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी। 1876 - अमरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन पर बातचीत हुई। 

1872 - भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म। 1893 - आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना। 1897 - नारी शिक्षा की प्रणेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन। 1922 - महात्मा गांधी राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद छह वर्ष के लिये जेल भेजे गये। 1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग एक लाख नागरिक मारे गये। 

1946 - ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई। 1959 - तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। 1969 - मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी। 2003 - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। 2006 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गये। 2010 - राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ। 

ये भी पढे़ं- 07 मार्च :  गोविंद वल्लभ पंत का निधन और सुनील गावस्कर का बने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए आज का इतिहास 

 

 

संबंधित समाचार