बहराइच: तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बालिका घायल, रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा रेंज के भंडारी पुरवा गांव में एक किसान सरसो की फसल काट रहा था। साथ में सात वर्षीय बेटी भी थी। फसल कटाई के दौरान जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने बालिका पर हमला कर दिया। बालिका को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम भंडारी पुरवा निवासी पराग यादव का खेत जंगल से सटा हुआ है। खेत में इस समय सरसो की फसल तैयार लगी है। जिस पर पराग सरसो की फसल काट रहा था। साथ मे बेटी रेनू यादव ( 7) के साथ पत्नी भी थी। पति और पत्नी सरसो की फसल काट रहे थे। तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने बालिका को दबोच लिया। माता और पिता से शोर मचाते हुए हांका लगाया। इस पर तेंदुआ बालिका को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए ने बालिका के गले पर हमला किया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर तेंदुए के हमले की जानकारी होने पर वन रक्षक रामानंद मिश्रा गांव पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की।


ये भी पढ़ें - हरदोई: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार