परंपरा: प्रयागराज के लोकनाथ में खेली गई ऐतिहासिक कपड़ा फाड़ होली
अमृत विचार, प्रयागराज। देश भर में बड़ी धूमधाम के साथ रंगो का पर्व होली मनाया गया। आज प्रयागराज में ऐतिहासिक कपड़ा फाड़ होली मनाई जा रही है। संगम नगरी में दूसरे दिन लोकनाथ चौराहे पर भारी भीड़ रही। हजारों की संख्या में लोग कपड़ा फाड़ होली आनन्द ले रहे हैं।
सुबह से ही युवाओं की टोलियां रंग-बिरंगे चेहरे में सड़कों पर निकल पड़ीं। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोगों ने एक दूसरे पर अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। होली को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बता दें कि प्रयागराज के चौक इलाका पुराना बाजार के नाम से जाना जाता है। प्रयागराज में चौक की होली देखने अन्य के जिलों से लोग पहुंचते है। प्रयागराज के ऐतिहासिक लोकनाथ चौराहे और चौक की होली अन्य शहरों की होली से जरा हट कर होती है। यहां होली के मौके पर दो दिन कपड़ा फाड़ होली होती है। लोकनाथ चौराहे पर सभी धर्मों के लोग इकट्ठा होकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए होली खेलते हैं। यह दो दिन होलियारे होली खेलते हैं। एक तरफ जहां ऊपर से पाइप के जरिए लोगो के ऊपर रंगों की बौछार की जा रही है तो दूसरी तरफ हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर डीजे की धुन में थिरकते नजर आ रहे हैं। यहां एक दूसरे के कपड़े फाड़ते हुए लोग साफ़ देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - फतेहपुर: होली पर हुए बवाल के चलते मीरपुर गांव में भारी फोर्स तैनात, 34 नामजद सहित 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
