लखनऊ: जायसवाल समाज ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की शिरकत
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के क़ैसरबाग स्थित गांधी सभागार में जायसवाल समाज लखनऊ की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सदभाव बढ़ाने पर बल दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय के दौरान करीब 3 दर्जन से अधिक रिश्ते भी तय हुए।
होली मिलन समारोह के दौरान प्रतिभावान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी। बता दें कि हनु जायसवाल के गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई और मराठी फोक खुशी, शुभम और शेखर ने देश भक्ति के डांस प्रस्तुत किए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पूजा रागिनी जायसवाल के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी और खूब तालियां बटोरी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इसके अलावा कार्यक्रम में होली मिलन एवं वैवाहिक परिचय समारोह स्मारिका 2023 पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

जायसवाल समाज लखनऊ के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, मीडिया प्रभारी अश्वनी जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राजेश जायसवाल के साथ उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री रेखा जायसवाल, कर्नल एम.सी जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं महिला इकाई की अध्यक्ष संगीता जायसवाल, अनिता जायसवाल, नीतू जायसवाल, सांस्कृतिक मीडिया प्रभारी रश्मि जायसवाल, रेखा जायसवाल भी मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: पुलिस के जवानों ने डीएम संग मनाई होली, DJ पर जमकर लगाए ठुमके
