बरेली: गुजरात की कंपनी को हैंडओवर हुई लंपी प्रोवैक इंड वैक्सीन
आईवीआरआरई व एनआरसीई हिसार के समन्वय से तैयार हुई थी वैक्सीन
हस्तांरित प्रक्रिया के दौरान नई दिल्ली स्थित आईसीएआर में आईसीएआर के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक, उपमहानिदेशक आईसीएआर डा. बीएन त्रिपाठी, आईवीआरआई के निदेशक डा. त्रिवेणी दत्त के साथ मौजूद अन्य लोग(फोटो)
बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली व राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार के वैज्ञानिकों के समन्वय से विकसित ‘लंपी प्रोवैक इंड’ वैक्सीन को बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में गुजरात की हेस्टर बायोसाइंस को हस्तांतरित किया गया।
संस्थान के निदेशक डा. त्रिवेणी दत्त ने बताया इस वैक्सीन के प्रयोग से लंपी स्किन रोग का प्रभावी रूप से नियंत्रित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
इस अवसर पर आईसीएआर के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक, उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डा. बीएन त्रिपाठी,राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई), हिसार के निदेशक डा. टीके भट्टाचार्य, सीईओ एग्रोनेट डा. प्रवीण मलिक, हेस्टर बायोसाइंस के चीफ साईटीफिक अधिकारी डा. मनोज कुमार, आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक (शोध) डा. संजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: अशरफ की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब स्पेशल परमिशन लेकर होगी मिलाई
