बरेली: अशरफ की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब स्पेशल परमिशन लेकर होगी मिलाई
बरेली, अमृत विचार। इलाहाबाद में हुए अधिवक्ता की मौत के तार बरेली से जुड़े बताए जा रहे हैं। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी अतीक अहमद के भाई अशरफ की बरेली जेल में मदद करने वाले दो लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं अब जेल में अशरफ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही उसके मिलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में बरेली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया था। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के तार बरेली जेल से भी जुड़े हैं। बरेली जिला जेल में अतीक अहमद का भाई पूर्व विधायक अशरफ बंद है, माना जा रहा है कि उसने जेल से ही उमेश पाल की हत्या की साजिश रच डाली। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जेल प्रशासन ने इस मामले में अशरफ की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं अशरफ के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई है। विशेष परमिशन के बाद ही अशरफ से मिलाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें- बरेली: कार से पाइप टच होने पर युवकों ने लात-घूंसों से की कबाड़ी की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
