बरेली: खेत में गोवंश मिलने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश, ग्राम प्रधान के खिलाफ की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र के सकरास गांव में गोकशी का मामला सामने आया है। गोकशी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। खेत में गोवंश मिलने से ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की है। वहीं गोकशी की सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें बहेड़ी में गोकशी को लेकर भाजपा सांसद भी पत्र लिख चुके हैं। लेकिन गोकशी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। वहीं अब फिर गोकशी का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात...

 

संबंधित समाचार